ए बड़ी सी मेज
महोगनी की
विशाल घिसी हुई भुजा सी।
तेरा अंत निकट है
आगे के पाए उखाँडू पहले
या पीछे के
या दे मारूं
एक बड़ा हथौड़ा बीच में।
अजीब समस्या
प्राण हर लेने में भी
सोचना
कि आरम्भ कैसे हो।
सामान्य सी दर्शित होती मेज की
मौत ऐसी जटिल।
तो क्यों
जटिल मनुष्य को मिलती
इतनी सामान्य मौत।
बस कुछ ही आवाजें
ठांय ठांय ठांय और
भट भट भट भट्टाम।
- नीरज मठपाल
मई २५, २०१०
मंगलवार, 25 मई 2010
रविवार, 23 मई 2010
रात का उल्लू
ए उल्लू !
कहाँ जा रहा है?
बैठ अभी
रात के जाने में चार घंटे बाकी हैं
सुबह की काफी पीकर निकल जाना
दूर जाने का समय न भी मिले तो
पास के बड़े पत्तों से घिरे पेड़ पर ही
डेरा जमा लेना
दो - चार दिन।
माना वहाँ जगह कम है,
हजार उल्लू पहले से ही रात - दिन
उसी पेड़ पर लटके हैं।
और तू रात को विचरण करने वाले
चंद उल्लुओं में से एक बचा है।
माना कि तू उल्लुओं की
इस भीड़ में
अभी अल्पसंख्यक हो गया है।
माना कि तुझे बिना शुल्क
उस पेड़ पर कोई
दिन नहीं बिताने देगा।
फिर भी हे उल्लू !
तू दिन को यहाँ तो रह नहीं सकता।
उस पेड़ के उल्लू जैसे भी हैं,
हैं तो तेरे अपने।
तेरी जैसी ही बड़ी आँखें,
तेरे जैसे ही पंख।
तुझे वो एक दिन का मुसाफिर मान
मना न करेंगे।
मैं तेरे लिए एक
सिफारशी पत्र
लिख देता हूँ।
ये कोई आम पत्र नहीं,
तेरा प्रवेश पत्र है।
इसका मिलना तो
जैसे बड़ी तपस्या के बाद
अमृत का मिलना।
पर तू मेरा ख़ास उल्लू है,
तुझे बता ही दूँ
इस तपस्या का नाम -
अकडम बकडम छू
'जुगाड़' ।
मेरे सब दुखों के साथी,
तू जा,
ले जा,
मेरी इस तप पूँजी को।
इसी जुगाड़ मंत्र को
घोल ले कानों में और अब
जा भी,
उड़ जा।
- नीरज मठपाल
मई २२, २०१०
कहाँ जा रहा है?
बैठ अभी
रात के जाने में चार घंटे बाकी हैं
सुबह की काफी पीकर निकल जाना
दूर जाने का समय न भी मिले तो
पास के बड़े पत्तों से घिरे पेड़ पर ही
डेरा जमा लेना
दो - चार दिन।
माना वहाँ जगह कम है,
हजार उल्लू पहले से ही रात - दिन
उसी पेड़ पर लटके हैं।
और तू रात को विचरण करने वाले
चंद उल्लुओं में से एक बचा है।
माना कि तू उल्लुओं की
इस भीड़ में
अभी अल्पसंख्यक हो गया है।
माना कि तुझे बिना शुल्क
उस पेड़ पर कोई
दिन नहीं बिताने देगा।
फिर भी हे उल्लू !
तू दिन को यहाँ तो रह नहीं सकता।
उस पेड़ के उल्लू जैसे भी हैं,
हैं तो तेरे अपने।
तेरी जैसी ही बड़ी आँखें,
तेरे जैसे ही पंख।
तुझे वो एक दिन का मुसाफिर मान
मना न करेंगे।
मैं तेरे लिए एक
सिफारशी पत्र
लिख देता हूँ।
ये कोई आम पत्र नहीं,
तेरा प्रवेश पत्र है।
इसका मिलना तो
जैसे बड़ी तपस्या के बाद
अमृत का मिलना।
पर तू मेरा ख़ास उल्लू है,
तुझे बता ही दूँ
इस तपस्या का नाम -
अकडम बकडम छू
'जुगाड़' ।
मेरे सब दुखों के साथी,
तू जा,
ले जा,
मेरी इस तप पूँजी को।
इसी जुगाड़ मंत्र को
घोल ले कानों में और अब
जा भी,
उड़ जा।
- नीरज मठपाल
मई २२, २०१०
गुरुवार, 25 मार्च 2010
लैंप से लटकी परी
एक चौड़ी सी सड़क पर जब मैंने ठीक सामने 'स्टॉप' का चिह्न देखा, तो गाड़ी खुदबखुद ही रुक गयी। जब प्रतिदिन एक ही रास्ते से गुजरना होता हो, तो हाथ पाँव दिमाग के आदेशों की प्रतीक्षा नहीं करते बल्कि खुद ही सदिश बन जाया करते है। अन्य गाड़ियों के जाने का इंतज़ार करते हुए मैंने पीछे की सीट पर पड़ी पोलीथिन की तरफ़ झाँका, तो नज़र एक लकड़ी की बनी हुई छोटी सी परी पर गयी। कहने को तो ये एक सजावटी सामान भर था, पर असल में जैसे इसका श्वेत रंग शांति का, फूल - पत्ती प्रकृति का प्रतीक हो। इन्हीं विचारों के बीच गाड़ी स्वयं ही आगे बढ़ी और घर के नजदीक जाकर ही रुकी।
खरीदारी का सामान लेकर मैं और मेरी धर्मपत्नी रात के आठ बजकर बीस मिनट पर घर में घुसे, तो हमेशा की तरफ़ भाग्यवान ने सामान निकाल निकाल कर एक एक को फिर से परखना शरू कर दिया। हर सामान को देखकर उसकी मुस्कान और चौड़ी होती जाती जैसे अपनी खरीदारी पर गर्व महसूस कर रही हो। हो भी क्यों ना? आज 'डॉलर शॉप' पर मेहरबानी जो करी थी। एक छोटा सा बन्दर, फेंग शुई, दो चम्मच, एक मेढक की आवाज़ रहित मूर्ति। सभी धीरे धीरे कहीं न कहीं 'फिट' होने लगे। जिसे कहीं जगह ना मिली, उसे टीवी सेट के ऊपर, नीचे, आगे, पीछे किसी तरफ़ लगा दिया गया।
सब से निवृत होकर भाग्यवान हाथों में परी को नचाने लगी। बेचारी कभी इधर देखती, कभी उधर देखती, पर कहीं एक भी जगह न पा सकी जहाँ पर परी के लायक योग्य जगह मिल पाती। जब एक करूणा भरी नज़र से उसने मेरी तरह देखा, तो लगा जैसे साक्षात् प्रकृति माता हमारे घर में विराजमान होना चाहती है और हमारे पास एक योग्य आसन ही नहीं है। मैं भाग्यवान की यह छवि अधिक देर निहार नहीं सका क्योंकि मेरा हृदय दया भाव से भर गया और उसकी उसी पल सहायता करने की मैंने ठान ली। जब इन्सान एक बार कुछ ठान लेता है, तो सारी कायनात उसकी सहायता करने को आ जाती है। अंग्रेजी में एक कहावत है, "व्हैर दियर इज अ विल, दियर इज अ वे" और फिर यहाँ पर सवाल भाग्यवान का था, जिसके लिए तो मैं सागर पर्वत सब एक कर सकता था।
इसी सब विचार मंथन के बीच मेरी नज़र एक ५ फीट ऊँचे लैंप पर पड़ी, जो दो बल्बों की रौशनी में न सिर्फ स्वयं जगमगा रहा था, बल्कि पूरे घर को अपनी सफेदी की चमकार में नहला रहा था। बस फिर क्या था, जैसे ही मेरी नज़र उसके एक हुक पर पड़ी, परी आज से उसकी हो गयी। भाग्यवान के हाथों से परी को लेकर मैंने उसे लैंप पर टांग दिया। इस भाव विभोर दृश्य को देखकर सारी कायनात ख़ुशी से झूम उठी, देवताओं ने फूल बरसाएं, अनु मलिक ने मंगल गीत गाये और सारे कमरे में ख़ुशी का निवास हो ही गया।
इसी ख़ुशी से प्रेरित होकर एक लेखनी चल पड़ी लैंप और परी के इस महामिलन को शब्दों से अंकित करने। कृपया आप भी लैंप और परी को अपना आशीर्वाद दें, जिससे उनका मंगलमय जीवन और भी मंगलमय हो जाये।
- नीरज मठपाल
मार्च २३, २०१०

शनिवार, 22 अगस्त 2009
ताम्रपत्र
कई दिनों से एक बस को जाते हुए देख रहा हूँ मैदानी और पहाडी सडकों में कभी सीधे भागते हुए, तो कभी मोडों को हार्न की आवाज के साथ पार करते हुए। मन चाह रहा है कि बस से मैं भी बाहर देखूं पेड़ों को भागते हुए, घास को रंग बदलते हुए, सूरज को रोशनी मंद करते हुए।
इसी सब में आठ - नौ महीने निकल गए और मेरी सोच और लेखनी दोनों ही किसी दूर द्वीप में जाकर सो से गए। अभी मैं ख़ुद ही भटकते हुए बिना जहाज के पता नहीं कैसे इस द्वीप में जा पहुँचा। कुछ तो अलग सी ही सुनसानियत है यहाँ पर, कोई आहट भी नहीं, ना ही कोई परिंदा, ना पेड़। बस समुन्दर के बीच में लाल मिट्टी से बना एक ऊंचा नीचा पहाड़, जैसे समुद्र से किसी ने जबरदस्ती बाहर खींच निकाला हो उसे।
शायद वीरान जगह कहलाने के लिए ये बिल्कुल उचित द्वीप होता, अगर मेरी नजर जमीन पर गिरे एक बड़े से काले कपड़े पर नहीं पड़ती। भागा भागा पहुँचा मैं उस तक, बिल्कुल एक रुमाल की तरह पड़ा हुआ था, जिसमें सफ़ेद अक्षरों में लिखा हुआ था - " बंजर ख्यालों का भरा प्याला, जो प्रजा और राजा सबको मुक्ति देगा"
मैं इन शब्दों में कुछ खोजने का प्रयत्न कर ही रहा था, कि अचानक से उस कपड़े का रंग बदलकर नीला होने लगा और अक्षरों का काला। जैसे जैसे सूरज सर के ऊपर चड़ता गया, रंग बदलते गए। इस पहेली और पिछले तीन दिन की भूख प्यास से थका हुआ शरीर कब नींद के आगोश में समा गया, पता ही नहीं लगा। जब आँख खुली तो देखा आकाश में छोटे छोटे तारे टिमटिमा रहे थे, चाँद का कहीं कोई नामो - निशाँ ही नहीं था। अंदाजा लगाया कि जरूर अमावस्या रही होगी। शायद तारे टिमटिमा कर यह अहसास दिला रहे थे कि धरती के किसी भाग पर आज दिवाली मन रही होगी।
रात बड़ने के साथ ठंड भी बड़ने लगी थी। मैं यूँ ही प्राणरहित सा गोल मोल होकर पड़ा रहा उस कपड़े से अपने सिर को ढकने का प्रयास करता हुआ सा। जब अगली सुबह देखने की आशाएं धूमिल सी होने लगी, तभी कान में जोर जोर से तलवारों के टकराने की आवाज सुनायी देने लगी। मन में आशा जागी कि काश ये आवाज मेरे सैल फ़ोन की किसी रिंग टोन की करामत हो। लेकिन मन अभागे को कहाँ पता था कि ये तो दुनिया ही कोई दूसरी थी, समय ही कोई दूसरा।
किस दुनिया मैं पहुँच गया था मैं और कौन सा समय था ये? क्या मैं ये जानने में सफल हूँगा? क्या मुझे द्वीप में इतिहास की कुछ अनकही, अनसुनी परतों से धूल हटाने का मौका मिलेगा? या फ़िर मैं ...?
* * * * * * * * * *
शीर द्वीप सभ्यता; १२४२० ईसवी पूर्व। शीराष्ट्र देश।
यह वही जगह है जहाँ आज अरब सागर भारतवर्ष के पश्चिमी किनारों पर दस्तक देता रहता है। पर एक समय वहाँ पर जल के नाम पर केवल एक विशाल नदी बहा करती थी - "देवंत्रित" नदी। नदी भी ऐसी कि उससे दस छोटी धाराएँ निकलकर शीराष्ट्र के सभी महत्तवपूर्ण स्थानों को पेयजल प्रदान करती थी। किवदंती यह थी कि जिस भी जगह हजार भले लोग रहते होंगे, शीर नदी स्वयमेव उस स्थान के लिए एक धारा को मोड़ देगी। कई युगों से यह देश संपूर्ण विश्व का राजनीतिक एवं आर्थिक केन्द्र था। इस देश के ऐतिहासिक ताम्रपत्रों और भोजपत्रों से पता चलता था कि लगभग ४८००० ईसवी पूर्व मानव का अभ्युदय हुआ था, जो कि एक नयी शुरुआत भर थी। ऐसे ही कई युग पहले आकर जा चुके थे। सृष्टि का चक्र निरंतर गोल घूमता ही रहता था। एक चक्र ६४००० वर्ष चलता था, उसके बाद १२८००० वर्ष कि अबूझ शान्ति के बाद एक नए चक्र का आरम्भ होता था।
यदि चक्र का यह कथन सत्य है तो अभी मेरी सृष्टि के वास्तविक (माना कि ये २००९ ईसवी है) वर्ष के हिसाब से १३९९१ वर्ष और शेष हैं। अभी मैं इस बात से अनजान हूँ कि मैं कैसे देख पा रहा हूँ आज से १४००० वर्ष पूर्व का समय? क्या ये सर पर ढका हुआ रंग बदलता कपड़ा, कपड़ा नहीं बल्कि किसी ख़ास इतिहास का आईना है?
शीर वंश के राजा नृपदेव का दरबार। लगभग ३०० * ३०० फीट में फैला हुआ एक विशालकाय कक्ष, जो बीच बीच में हीरा पन्ना जडित विशालकाय स्वर्ण स्तंभों पर टिका हुआ था। हर स्तम्भ एक अलग युग की गाथा कहता था।
इससे आगे कि मैं कुछ जान पाता, मेरी एकाग्रचित्तता ने मेरे साथ और किसी सामान्य दिन की तरह ही मेरा साथ छोड़ दिया। समय में झाँकने की मेरी कोशिश अवश्य ही होगी; जैसे ही कुछ और परतें खुलती हैं, मैं उन्हें अंकित करता हूँ। तब तक ... ताम्रपत्र तो कहीं न कहीं जरूर है, खोज जारी रहे।
* * * * * * * * * *
मेरे हाथ काले कपड़े से बंधे हुए थे और होंठों पर कुछ खून जमा हुआ था, पूरा शरीर दर्द कर रहा था जैसे किसी ने मेरी जम कर पिटाई की हो। आँखे उठाकर ऊपर देखा तो पुलिसिया वर्दी में एक मोटे से इंसान को चाय पीते देखा। उसने आवाज दी, "क्यों रे छोकरे, जबान खोलेगा कि नहीं अब, या और पिटेगा? सहारनपुर पुलिस को मजाक समझ के रखा है तूने? १३ मर्डर करके बचके निकल जाएगा सोचा था तूने?"
मैं बुदबुदाया, "बंजर ख्यालों का भरा प्याला, जो प्रजा और राजा सबको मुक्ति देगा"
* * * * * * * * * *
अटलांटिक महासागर संयुक्त राज्य अमेरिका के सुदूर दक्षिणी तट पर लहरों के खेल में मगन था - इस बात से बेखबर कि एक पनडुब्बी १३ मृत इंसानों को ढोते हुए "की वेस्ट" की तरफ़ बढ़ रही है। अपनी मौलिक सुन्दरता के लिए विख्यात ये जगह आज कुछ ज्यादा ही व्यस्त लग रही थी। बीच किनारे हजारों की संख्या में बैठे लोग "सन बाथ" का आनंद ले रहे थे। एक हिन्दुस्तानी समूह, जिसमें ४ आदमी, ४ औरतें और ५ बच्चे रहे होंगे, पुराने हिन्दी गीत लगाए हुए खाने पीने में व्यस्त था; बच्चे एक दूसरे के पीछे भाग रहे थे, कभी कोई रेत में गिर जाता, तो बाकी के सारे बच्चे उस पर आ गिरते।
आलू पूरी की सुगंध मेरे मुहँ में बार बार पानी ला रहा थी, मन हुआ कि जाकर दो पूरी मांग ही लूँ। जब सुगंध असहनीय हो चली, तो मैं जा पहुँचा उनके पास। बात करने से पता लगा कि वो लोग मूलतः बुंदेलखंड से थे और लगभग ६४ वर्ष पूर्व अमेरिका आकर बस गए थे। सीडी प्लेयरमें आनंद का गाना बज रहा था, "जिंदगी कैसी है पहेली हाये, कभी ये रुलाये कभी ये हंसाये" । मुझे भी मन हुआ कि काश मेरे पास खूब सारे गुब्बारे होते अभी और मैं बच्चों में बांटता। ये विचार तब गायब हुआ जब पीछे से आकर एक बच्चे ने आके मेरा हाथ पकड़ा और बोला अंकल आपको कोई कहानी आती है?
दिमाग में वही कहानी टकराई, "बंजर ख्यालों... "
* * * * * * * * * *
क्रमशः...
- २२ अगस्त, २००९

सदस्यता लें
संदेश (Atom)